प्रेस नोट
सहारनपुर।
टैगोर शिशु निकेतन जूनियर हाई स्कूल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ जवाहर पार्क, राघव पुरम, स्वतंत्र नगरी, धोबी घाट, मोरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने पहुंचकर अपने आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट कराए तथा नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा का लाभ लिया।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर आधार संबंधी विभिन्न कार्य करवाए। शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आधार सेवा शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि लोगों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
शिविर के संयोजक एवं श्री टैगोर शिशु निकेतन के प्रबंधक श्री भानु अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सेवा के माध्यम के रूप में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य एवं जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में आए क्षेत्रवासियों ने आयोजन के लिए श्री भानु अग्रवाल एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए काफी उपयोगी हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि श्री भानु अग्रवाल को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग में महानगर सह-संयोजक का दायित्व भी सौंपा गया है। सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़