उन्नाव।
सिंघूपुर क्रॉसिंग के आगे दही थाना मार्ग की ओर जाने वाले बाईपास पर सड़क में बने करीब चार फीट गहरे जानलेवा गड्ढों को लेकर ITN नेशनल न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी।
खबर में सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों के सामने बने खतरे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद अब संबंधित विभाग की ओर से सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य कराया गया है।
गड्ढे भरने के बाद जहां स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं मरम्मत की गुणवत्ता को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
मौके पर डाली गई गिट्टी कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत में पर्याप्त मजबूती नहीं दी गई और महज गिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया, तो आने वाले दिनों में वाहनों की आवाजाही तथा बारिश के दौरान यही स्थान दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो सकते हैं।
बाईपास मार्ग पर प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की अस्थायी मरम्मत के बजाय टिकाऊ तरीके से पैचवर्क और आवश्यकतानुसार सड़क की गुणवत्ता की जांच कराया जाना जरूरी है।
ITN नेशनल न्यूज़ की खबर के बाद गड्ढे तो भर दिए गए, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या यह मरम्मत बरसात और भारी वाहनों का दबाव झेल पाएगी? स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मजबूती की जांच कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
सोमेंद्र नाथ
ITN नेशनल विशेष संवाददाता उन्नाव