बारिपदा, 22/09/2026: ओडिशा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वरिष्ठ अंतर-जिला फुटबॉल चैंपियनशिप “साहाणी कप” में हिस्सा लेने के लिए मयूरभंज की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह चैंपियनशिप सुंदरगढ़ में आयोजित होने वाली है।मयूरभंज टीम के कप्तान राइसेन टुडू होंगे। टीम में बागराई हेम्ब्रम, जीवन बास्के, विक्रम हांसदा, सुशील हेम्ब्रम, आयुष बेसान, आलोक मुर्मू, रामचंद्र बेसरा, बापुन मारंडी, विश्वजीत हेम्ब्रम, जगन्नाथ किस्कू, मानचित्र मारंडी, बलभद्र सिंह, सुनाराम मुर्मू, विकास नायक, रघुनाथ सोरेन, गणेश सोरेन, महेश कुमार होनागा, बाबुली नायक और सुमंत कुमार मारंडी शामिल हैं।टीम के साथ कोच जीतुराम टुडू तथा मैनेजर मासंग टुडू भी सुंदरगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।मयूरभंज एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेकानंद पटनायक, महासचिव विजय कुमार दास, कोषाध्यक्ष अमिताभ दास, फुटबॉल सचिव अमर कुमार सेठी, मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह, सह-सचिव बैद्यनाथ रथ एवं अंबिका राउत, वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार दास (मंटू दा), नंदलाल महापात्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम की सफलता की कामना की।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रह्राज।