आज दिनांक 23.09.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन को लेकर जिलाधिकारी, गया के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पितृपक्ष मेला के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार