सलोन, रायबरेली।कमालापुर गांव से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बेटी बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए।
ख्वाजापुर गांव के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक के अचानक कूद जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत बच्ची घायल हो गई।जानकारी के अनुसार गढ़ी जमुरवा बुजुर्ग निवासी रमेश कुमार सरोज अपनी पत्नी श्रीमती सरोज और बेटी सजनी सरोज के साथ बाइक से कमालापुर स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। ख्वाजापुर गांव के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रमेश कुमार, उनकी पत्नी श्रीमती सरोज और बेटी सँजनी घायल हो गईं।घटना के बाद मौके से गुजर रही एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया गया।चिकित्सक डॉक्टर अजय शंकर वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं रमेश कुमार और उनकी बेटी का उपचार सीएचसी में किया गया।