अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली।।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिचोली डॉ अभिनव शुक्ला ने बताया की दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जावेंगा जिसमे स्वास्थ्य शिविर ,रक्तदान केम्प आयोजित कर हितग्राहियों को स्वास्थ्य लाभ दिया जावेंगा ।
आज इसी तारतम्य में आज बुधवार को चिकित्सालय चिचोली में नगरपालिका परिषद श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय एवम उपाध्यक्ष
वर्षा आवलेकर अमन आवलेकर मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी गुप्ता,डॉ राहुल आर्य ,शुभम सवाई नाना राठौर पुनीत राठौर,हर्षित आर्य उमंग आर्य गणमान्य नागरिक जन प्रतिनिधि मां सरस्वती की फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया एवम शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे