ब्रेकिंग न्यूज,
सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है।
टीका लगवाने के बहाने एक महिला ने नवजात को उसके पिता से अपनी गोद में लिया था और टीके का कार्ड लेने के लिए पिता को भेज दिया था।
पिता वापस लौटा तो महिला बच्चे को लेकर गायब हो चुकी थी।
सीसीटीवी फुटेज में महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर जाती दिखाई दी थी।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करते हुए नवजात को बरामद कर लिया गया है, पुलिस की मौजूदगी में बच्चे की मां ओर परिवार को बच्चों को सौंप दिया गया है।
अपना बच्चा पाकर मन बहुत खुश हुई और पुलिस का धन्यवाद कहा और आभार व्यक्त किया।
वही पुलिस अब महिला से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही करते हुवे जांच में जुड़ गई। रमेश सैनी