अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
नई दिल्ली / बैतूल
दिल्ली स्थित इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के संगठन सृजन अभियान में लगे समस्त जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब* ने की।
बैठक में मध्यप्रदेश के सभी जिला प्रभारी दिल्ली पहुँचे थे। लगभग डेढ़ घंटे तक चले अपने जोशीले और प्रेरणादायक खिताब (संबोधन) में इमरान प्रतापगढ़ी साहब ने संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस दौरान सभी प्रभारियों को इमरान प्रतापगढ़ी साहब से सीधे बात करने और सवाल पूछने का अवसर भी मिला, जिसे सभी ने खुले दिल से सराहा। बैठक बहुत ही शानदार और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मध्यप्रदेश प्रभारी जनाब आबिद कागजी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग) एवं सहप्रभारी *जनाब लियाकत गद्दी* ने बैठक में पहुँचे सभी प्रभारियों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
अकरम खान पटेल संवाददाता – बैतूल (म.प्र.)
राहत की बात अकरम पटेल के साथ