सहारनपुर
कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना जागृत करने के लिए वंदे मातरम के 150 वे वर्ष के उपलक्ष में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ आर• के• गोयल , श्रीमती आशा गोयल , थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा जगदानंद शिवकुमार वर्मा अखिलेश मित्तल दिनेश अग्रवाल और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ। सरस्वती वंदना के बाद श्रीमती भावना शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात श्रीमान शिवकुमार वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वंदे मातरम को राष्ट्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक चेतना में विशिष्ट स्थान प्रदान किया गया। आज राष्ट्रीय गान जन गण मन और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के रूप में भारत की राष्ट्रीय पहचान के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। श्रीमान जगदानंद ने बताया कि नमामि भारतम् का मुख्य उद्देश्य है कि आज का विद्यार्थी वंदे मातरम को केवल एक गीत के रूप में न जाने बल्कि उसके पीछे निहित स्वतंत्रता ,आत्म सम्मान, मातृभूमि प्रेम,राष्ट्रीय चेतना के इतिहास को भी समझे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वंदे मातरम की रचना स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में उसके महत्व से परिचित कराया। सहारनपुर के थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने विद्यार्थियों को नमामि भारत कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनोद ने दीनदयाल के विषय में बताया। कार्यक्रम 5में बहन मानसी पूर्वी और कीर्ति ने संस्कृत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमान अखिलेश मित्तल जी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। और इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर मनीष मंगल (नगर उपाध्यक्ष) संजीव मित्तल (विभाग संयोजक), मनोज कुमार विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़