बारीपदा, (हिमांशु शेखर प्रहराज)। श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, शांति एवं सेवा का संदेश लेकर पूरे भारतवर्ष की परिक्रमा कर रही दिव्य प्रेमवाहिनी रथयात्रा ने पिछले तीन दिनों के दौरान मयूरभंज जिले की 10 समितियों का भ्रमण किया। बालेश्वर जिले की परिक्रमा पूरी करने के बाद गत रविवार को अमर्दा रोड में मयूरभंज जिला श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से रथ का भव्य स्वागत कर जिले में प्रवेश कराया गया।इसके बाद तीन दिनों तक मयूरभंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रथयात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष विश्वरंजन साहू के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में संयोजक अंबिका प्रसाद महांती, आह्वानकर्ता मानस रंजन महापात्र, संदीप कुमार आचार्य, भाग्यधर नंद, राहासबिहारी दास, तापस रंजन महापात्र, देवाशीष महापात्र, मानस रंजन दास, रूपेश कुमार महांती, सत्यव्रत जेना, राघवेन्द्र राम, संजय महांती, लिटु महांता तथा कल्पना महांती, सस्मिता महापात्र, मीनाक्षी महापात्र और सत्यवती बेहरा सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।मयूरभंज जिले की परिक्रमा पूरी करने के बाद बुधवार को रथ के केंदुझर जिले में प्रवेश के अवसर पर तुरुमुंगा में मयूरभंज जिला संगठन के अध्यक्ष विश्वरंजन साहू ने इसे केंदुझर जिला संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र बारिक को विधिवत सौंपा उल्लेखनीय है कि गत 24 अप्रैल को आराधना महोत्सव के अवसर पर पुट्टपर्थी से पांच दिव्य प्रेमवाहिनी रथों की यात्रा शुरू हुई थी। इनमें से पूर्वी प्रांत के लिए रवाना हुआ रथ ओडिशा राज्य की परिक्रमा पूरी करने के बाद आगामी 23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस के अवसर पर प्रशांति निलयम पहुंचने वाला है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य प्रमुख।