सुनसान जगह पर युवक युवती के साथ छेड़छाड़,मारपीट और वीडियो बनाने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
उघैती/बदायूं। बदायूं में भी बिहार के जुमई जैसी घटना सामने आई है 6/7 लड़कों ने जंगल में घूमने गई युवक युवती को पकड़ लिया दोनों को दौडाकर मारपीट की। लड़की से छेड़छाड़ करने के बाद दोनों की वीडियो बनाकर 1500 रूपये छीन लिए। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए यह वारदात 17 सितंबर की बताई जा रही है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने पूरे मामलों को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के आधार पर दोनों की पहचान की और उनसे शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया।
आपको बता देंगे पूरा मामला थाना उघैती क्षेत्र के गांव सराय बरोलिया का है 27 सितंबर को सराय बरेलिया गांव के पास सिद्ध बरेलिया मंदिर के पास जंगल में एक युवक युवती घूमने के लिए गए थे थोड़ी दूर पर अपनी बाइक खडी कर घूमने गए थे बाइक खड़ी को देखकर स्वरूपपुर निवासी आरोपी सुगेद्र कुमार, सराय बरेलिया निवासी बैचेन यादव और छोटे जाटव समेत 6/7 लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए दोनों को पीटने लगे इस दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के बाद पूरी घटना का आरोपियों ने वीडियो बना लिया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों से 1500 रूपये छीन लिया राहगीरों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गये। गुरुवार की शाम आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर उनके पास पहुंची पुलिस ने दोनों से लिखित शिकायत की और उसके बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने गुरुवार की रात को सराय बरेलिया गांव के जंगल से तीन आरोपी सुगेद्र,बैचेन जाटव, छोटे यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है वहीं उन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
*””एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस को मामले के बारे में पता चला पुलिस ने युवक युवती की तलाश कर उनसे लिखित शिकायत ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।””*
