झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा पुलिस कार्यालय में पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
एसएसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।