*मौहरी कटरा पंचायत को मिला ISO सर्टिफिकेट, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और विधायक विक्रम सिंह ने सरपंच को किया सम्मानित*
*राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट*
*मैहर सतना।* गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमरपाटन विकासखंड की ग्राम पंचायत मौहरी कटरा को बेहतर कार्यालयीन प्रबंधन, स्वच्छता, दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण एवं ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए *ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र* प्राप्त हुआ है।
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान – समाधान आपके द्वार* के तहत ग्राम पंचायत (सेक्टर) मौहरी कटरा में आयोजित शिविर के दौरान यह सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर *मैहर कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी* द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच *श्री शैलेंद्र सिंह* को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान *रामपुर विधायक श्री विक्रम सिंह (विक्की भैया)* मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अमरपाटन के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।