बारीपदा, 28/09: बारीपदा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 एवं 16 के अंतर्गत कमला नेहरू के समीप सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की 37वीं दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई। कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार रथ के आह्वान पर बाबा पूर्णेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से पूजा संचालन, पूजा मंडप की सजावट, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, प्रसाद वितरण, घटोत्तोलन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने, भीड़ नियंत्रण तथा पूरे पूजा परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।कमेटी के सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गापूजा 37वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इसे अधिक आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा मंडप की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष रतिकांत पटनायक, सचिव सौम्य रंजन साहू के अलावा किशोर कर, वीर किशोर दास, सुनील मल्लिक, सुशील पात्र, सुब्रत कुमार बसा, बैद्यनाथ आचार्य, शुभजीत बेहरा, प्रत्युष राय, अरुण कर, विश्वनाथ पलेई, लग्नजीत पाल, राजा साहू, विकास पात्र, पलटू महापात्र, विकास जेना, अंजन गिरि सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।दीर्घ 36 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष की 37वीं दुर्गापूजा को श्रद्धा, भक्ति, शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने तथा बारीपदा वासियों के लिए इसे एक यादगार आयोजन बनाने की दिशा में कमेटी की तैयारियां जारी हैं।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहेराज।