बारीपदा, 29/09/2026: मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित कैलासचंद्रपुर/काठपाल में एसवीएम कॉलेज एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नई सोच, नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नई विचारधारा, नवाचार एवं विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से स्वयं उद्यमी बनने तथा दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।सम्मेलन के मुख्य वक्ता भुवनेश्वर से आए अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री अनंदा शंकर पाणिग्राही ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने उद्यम के माध्यम से अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों एवं सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 800 छात्र-छात्राओं को भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई सोच, नवसृजन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी जागरण मंच के मयूरभंज जिला संयोजक इंजीनियर विजय कुमार दास ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।“आत्मनिर्भर युवा — समृद्ध भारत”
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रह्राज।