बारीपदा, 30/09: मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर स्थित ताकतपुर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बुधवार को एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। हालांकि, चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, कार एनएच-18 से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही चालक ने तत्काल कार रोककर बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।हालांकि, कार में आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग कैसे लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
इस घटना में चालक के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।