मध्यप्रदेश – सिकल सेल एनीमिया की कार्यशाला को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि जन-भागीदारी के माॅडल से प्रदेश से सिकल सेल बीमारी को खत्म किया जाएगा।

स्क्रीनिंग का अभियान केवल दो जिले में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में चलेगा जन-जागरुता के माध्यम से इस अभियान को गति दी जाएगी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, गीत और फिल्म के माध्यम से प्रदेश में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा सिकल सेल पर जो गीत बनाया है वह बहुत प्रभावी है स्क्रीनिंग की गति अभी 59% है इसे बढ़ाना होगा कोई भी सिकल सेल का मरीज खुद को अकेला न समझें उसके साथ सरकार खड़ी हैं।

एलोपैथी, आयुर्वेदिक समेत हर पद्धति से सिकल सेल के मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाएगा सी एम श्री चौहान ने कहा श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि हार नही मानुंगा, रार नही ठानुंगा , काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं। गीत नया गाता हूं। जिन्हें सिकल सेल एनीमिया है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर जितेंगे प्रदेश भर में अभियान चलायेंगे वही सिकल सेल एनीमिया पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अगले 25 साल में हेल्थ सेक्टर कहां तक पहुंच जाना चाहिए ।

उस योजना पर केन्द्र सरकार विस्तृत कार्य कर रही है इस कार्य योजना में पुरे देश से सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने पर काम चल रहा है केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया ने कहा कि देश को टी बी मुक्त करने के लिए केन्द्र सरकार 2,0 कार्ययोजना ला रही है सरकार मरीजों को इलाज और दवाईयां मुहैया उपलब्ध कराएगी लेकिन देश से टी बी की बीमारी, ( क्षय रोग ) को पुरी तरह से खत्म करने में जन-भागीदारी की भी जरूरत है हैं