जीजीआईसी की हाई स्कूल होनहार छात्रा वैष्नवी पाण्डेय ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले का नाम किया रोशन,
जौनपुर – जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की दसवीं कक्षा की होनहार छात्रा वैष्नवी पाण्डेय पुत्री ब्रिजेश कुमार पाण्डेय ने 90% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित करने के साथ ही साथ जिले का मान बढ़ाया, होनहार छात्रा वैष्नवी ने बताया की मेरी सफलता के पीछे मेरे गुरुजनों सहित परिजनों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा जिसमें मेरी मेहनत और लगन और सभी का आशीर्वाद का नतीजा जो आप सभी के सामने है, वैष्नवी पाण्डेय द्वारा 90% अंक प्राप्त करने की इस खुशी के शुभ अवसर पर अनेको बुद्धिजीवियों सहित शुभचिंतकों द्वारा होनहार छात्रा वैष्नवी को आशीर्वाद देते हुए मुंह मीठा कराया गया,
इस शुभ अवसर पर वैष्नवी ने अपने दादा सहित सभी परिजनों का ढेर सारा आशीर्वाद प्राप्त किया, इस शुभ अवसर पर होनहार छात्रा वैष्नवी के दादा डा. यमुना शंकर पाण्डेय “प्रकाश” बड़े पिता डा. के. के. पाण्डेय मेडीकल आफिसर सदर अस्पताल जौनपुर, पिता ब्रिजेश कुमार पाण्डेय जिला लाइब्रेरियन जौनपुर, चाचा डा. ए. के. पाण्डेय मेडीकल आफिसर सहित सभी परिजनों ने आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।