सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र/ रायपुर थाना क्षेत्र कें मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों व बच्चों के साथ प्रभारी निरीक्षक रायपुर रामदरस राम ने दीपावली के पुर्व संध्या पर खुशियां साझा की मय पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर मलिन बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों एवं उनके परिवार के बीच लाई,चुरा, मिठाई दिए मोमबत्ती वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी रायपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मलिन बस्तियों के बच्चों को त्यौहार पर मिठाई बांटकर उन्हें खुशहाली देने का कार्य किया क्योंकि हम पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर होने के कारण इस त्यौहार का आनंद नहीं ले पाते हैं इसलिए हम सभी लोगों ने इस त्यौहार को गरीब व असहाय लोगों के बीच जाकर मनाने का प्रयास कर रहे हैं और अपने त्यौहार को सकुशल मना रहे हैं जिससे गरीब बच्चों की चेहरे पर इस त्यौहार की खुशी देखने को मिल रही है बताया कि त्यौहार में सभी के साथ खुशिया मनाना गरीब जनता की सेवा करना हम सभी पुलिसकर्मियों का कर्तव्य है हम सभी लोग इस छोटी सी पहल से बच्चों एवं परिवार के बीच खुशियां लाते हैं उनकी मुस्कान हमारे लिए संजीवनी का काम करती है हम सभी लोग इस मुस्कान से खुश होकर अपने परिवार के रुप में इस जनता को देखकर अपने कर्तव्यों को पालन करने में जुड़ जाते हैं इन लोगों के आशीर्वाद एवं दुआ के कारण हम सभी के परिवार के लोग सकुशल जीवन व्यतीत करते हैं।