प्रयागराज: जनपद में आज दिनांक 31 अक्टूबर को दीवाली पर पटाखों का बाजार रोशन हो गया है। वहीं हजारों की संख्या में लोग पटाखा खरीद रहे हैं। जनपद के पुराने शहर में मीरापुर इलाके में स्थित डीएवी काॅलेज में भी पटाखों का बाजार लगा हुआ है, जहां पर हजारों की संख्या में लोग पटाखे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर स्थानीय लोग दीपावली के दिन पटाखों की खरीदारी करने आते हैं, जो 5 हजार तक के पटाखे लेकर जा रहे हैं। दीपावली के अवसर बच्चों में त्योहार को लेकर उत्सुकता रहते हैं, तो उनके लिए भी घर वाले खूब पटाखें लेने आ रहे हैं।
दुकानदार मुकेश गुप्ता ने बताया, “करीब तीन दिनों से डीएवी काॅलेज में पटाखे की मार्केट लगी हुई है। यहाँ आज रात में 9 बजे तक पटाखें की दुकान खुली रहेगी। आज हम 20 से 25 हजार रूपये तक की बिक्री ही कर पाएंगे। हमारे यहाँ मारीपुर के अधिकतर लोग पटाखा लेने आते हैं”।
प्रयागराज में 11 जगहों पर लगी है पटाखे की मार्केट
शहर में 11 जगहों पर पटाखे का बाजार लगा हुआ है। इसमें एंगलो बंगाली इंटर काॅलेज, केएन काटजू काॅलेज जैसे प्रमुख मार्केट शामिल हैं। 11 जगहों पर लगभग 500 दुकानें लगाई हैं। मार्केट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
प्रयागराज, अंज़र हाशमी, रिपोर्टर