सहारनपुर
सहारनपुर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा “Meet & Greet” विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सरसावा टोल प्लाजा, जैनपुरा टोल प्लाजा और सय्यद माजरा टोल प्लाजा पर स्लीपर एवं सरकारी बसों की विशेष चेकिंग की गई। यातायात पुलिस ने कुल 33 बसों की जांच करते हुए अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षा उपकरणों सहित निर्धारित सुरक्षा मानकों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति को परखा।
चेकिंग के दौरान बस यात्रियों से भी संवाद किया गया और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा एवं बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, बस चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहनने तथा वाहन संचालन के दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए
यातायात पुलिस ने बस संचालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यातायात पुलिस, जनपद सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़