खुर्जा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ के तहत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एड. रंजना सिंह ने आज ग्राम लखावटी मिर्जापुर स्थित श्री साईं मंदिर तथा खुर्जा नगर स्थित श्री सूरजमल जटिया अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही मंदिर परिसर एवं खुर्जा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एड. रंजना सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक संस्कार है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि गांधी जयंती के अवसर पर हम स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी खुर्जा सुंदरपाल तेवतिया, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन खुर्जा श्रीमती अंजना सिंघल, भगवानदास सिंघल, उपांशु तिवारी, सुमित चौहान, देश दीपक राणा, प्रिंस पाठक सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।