वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।