पूर्व कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को बनाया गया मुख्य संरक्षक
दुद्धी (सोनभद्र)। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को शाम पांच बजे दुद्धी विकास खण्ड अंतर्गत के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर महुली-महुअरिया में गांव के सम्मानित नागरिकों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बरगद के पेड़ के पास आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष, अवधेश शर्मा एवं राजेश शर्मा गौरीशंकर को उपाध्यक्ष तथा भगवान दास कनौजिया एवं जोगिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में सचिन, रंजीत जायसवाल एवं विकास कनौजिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वहीं प्रबंधक के रूप में शिवदास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, ओमप्रकाश, लालमणि शर्मा, महेंद्रपुरी एवं दीपक कनौजिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सलाहकार के रूप में वीरेंद्र कनौजिया (पिंकी डीलर) एवं अमरनाथ कनौजिया को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में रामकेश जायसवाल, राजदेव जायसवाल, बद्री जायसवाल, नाथन सिंह, आनंद सिंह गौड़, चंद्र प्रकाश प्रजापति, जयकुमार जायसवाल, विनोद जायसवाल, सिकरार अहमद एवं विनोद कनौजिया को रखा गया है। वहीं कार्यकारी सदस्यों में नीरज जायसवाल, सुरेंद्र भारती, लाल जायसवाल, दीपू जायसवाल, अजीत जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमरेश कनौजिया, सतीश भारती, राहुल कुमार, संजीव जायसवाल, रवि जायसवाल, राकेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, उपकार जायसवाल, संदीप जायसवाल, मुर्तजा अली एवं अनुप भारती को शामिल किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान/प्रशासक महुली अरविंद जायसवाल को बनाया गया है, जबकि सुशील कुमार गुप्ता एवं राकेश कुमार कनौजिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
नई समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पूजा पंडाल की व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए समिति के सभी सदस्य सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक में गांव के बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति गठन के बाद ग्रामीणों एवं युवाओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।