गुंडरदेही में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, 1,020 रुपये नकद और सट्टा-पट्टी जब्त
बालोद, 3 अक्टूबर 2026। गुंडरदेही पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाजार चौक स्थित शिव मंदिर के पास सट्टा-पट्टी के जरिए दांव लगवा रहा था।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी धर्मराज उर्फ गोलू महोबिया (28), निवासी वार्ड क्रमांक 10, गुंडरदेही को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1,020 रुपये नकद, पांच सट्टा-पट्टी और एक डॉटपेन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और एसडीओपी गुंडरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख और आरक्षक पंकज तारम की भूमिका रही।
