आज दिनांक 05.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने तथा पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर – गयाजी बिहार