दुद्धी (सोनभद्र)। सोमवार को महारानी दुर्गावती की 502 वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मल्देवा स्थित रानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महारानी दुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा गया कि महारानी दुर्गावती ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए समाज और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के संयोजक फौजदार परस्ते रहे, इस दौरान अनिल सिंह पोया,अशोक कुमार राजेंद्र मराई, टिंकू सिंह,दयाशंकर राजकुमारी, गिरधारी धर्माचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
