सहारनपुर
ग्राम टांडा मान सिंह में गांव के मुख्य चौक का नामकरण महान समाजसेवी एवं त्याग की प्रतिमूर्ति महाराजा बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के नाम पर करते हुए “महाराजा बाबा लक्खी शाह बंजारा चौक” रखा गया है। चौक का नामकरण होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि महाराजा बाबा लक्खी शाह बंजारा जी का जीवन सेवा, त्याग, समर्पण और मानवता की मिसाल रहा है। उनके नाम पर चौक का नामकरण किया जाना उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह चौक आने वाली पीढ़ियों को महाराजा बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के आदर्शों, सेवा भावना और त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश देता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए “जय महाराजा बाबा लक्खी शाह बंजारा जी” के जयकारे लगाए।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़