शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर
जिले के एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस टीम और थाना त्रिलोकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र, थाना त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र और सर्विलांस प्रभारी शशिकान्त के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई थी।
संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026, धारा 2(ख)(1) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अक्षय कुमार उर्फ रोहित पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर को सिंगारजोत पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना त्रिलोकपुर में पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 151/2025 में धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 113/2025 में भी धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम, उपनिरीक्षक शशिकान्त प्रभारी सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमित यादव और इन्द्रेश यादव शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।