अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार भारतीय निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के समय समर्थन में व्यापक विरोध मार्च जिला कांग्रेस कमेटी अलवर द्वारा आयोजित किया गया
प्रातः 10:15 बजे शहीद स्मारक कंपनी बाग से नगर निगम अलवर स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकल गया।
इस पैदल मार्च में माननीय भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष. राजस्थान विधानसभा चिरंजीवी राव प्रभारी. सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संजना जाटव सांसद भरतपुर, फूलसिंह ओला प्रभारी सचिव प्रदेश कांग्रेस, ललित यादव विधायक मुंडावर, मांगेलाल मीणा विधायक राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कांतिलाल मीणा विधायक थानागाजी, आर्यन जुबेर खान विधानसभा प्रत्याशी रामगढ़, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत.बलराम यादव. योगेश मिश्रा. दीनबंधु शर्मा. अंकित गोयल. बबली पंडित. दया किशन सैनी. व रामगढ़ विधानसभा से आर्यन जुबेर खान के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता भी पैदल मार्च में शामिल हुए। पीसीसी पदाधिकारी एवं सदस्य, डीसीसी पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, ब्लॉक अध्यक्षगण व कार्यकारिणी, अग्रिम संगठन व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण व कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षगण व कार्यकारिणी, प्रधान एवं पूर्व प्रधान, नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के चेयरमैन एवं पूर्व चेयरमैन, जिला पार्षद, नगर निगम व नगर पालिकाओं के पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य, बूथ अध्यक्षगण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान