शास्त्री चौक।
शास्त्री चौक स्थित कचहरी परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा (सेवा ज्योति यात्रा) में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की।
सभा में उपस्थित लोगों ने सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शास्त्री चौक पर उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
सेवा से संकल्प, संकल्प से विकसित भारत के संदेश के साथ कार्यक्रम ने जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया।
Indrajeet Tripathi
ब्यूरो चीफ, आईटी नेशनल न्यूज़