रिपोर्टर :शुभम मित्तल कांधला
कांधला :
नगर के रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी कैराना रोड पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (MLC) वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने भगवान श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारकर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए MLC वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में मर्यादा, आचरण और आदर्श प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देता है।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह का पटुका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, कमेटी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। फीता काटने के बाद कलाकारों द्वारा मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला के पहले दिन से ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता , लोकेश गोयल, श्याम कुमार सिंघल, राम कुमार सिंघल रोहित गुप्ता, मेहरचंद सिंघल, पंकज, अमित गर्ग ,अमन मित्तल , शुभम मित्तल, नीरज, विक्रांत, प्रमोद, जोनी, सिद्धार्थ जैन, शिवम गोयल, अंकुश गोयल ,गौरव गोयल विपिन गोयल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।