बारिपदा, 8 अक्टूबर। नागरिक मानवाधिकार क्लिनिक, बारिपदा शाखा की ओर से बारिपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार षडंगी ने की।
सिटीजन्स ह्यूमन राइट्स क्लिनिक, ओडिशा के कार्यकारी सचिव तथा बारिपदा शाखा के अध्यक्ष स्वरूप कुमार बशा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में देवाशीष दास, कनिका बोस, जगन्नाथ मिश्रा, मूर्च्छना दास पटनायक, गोकुल चंद्र दास, विवेकानंद पात्र, अनिल बेहरा, नमिता सेठी, अश्वनी कुमार दास, अनंत कुमार बेहरा और अमरेश कुमार महांत ने हिस्सा लिया।
शिविर में विद्यार्थियों को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों, सड़क सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियों, आकाशीय बिजली से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, सर्पदंश और उसके तत्काल उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति एवं उसकी रोकथाम, हंसी के माध्यम से शिक्षा एवं शारीरिक विकास, ध्यान की आवश्यकता, समय के सदुपयोग, संतुलित आहार तथा स्वस्थ एवं उचित शारीरिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में अश्वनी कुमार दास ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।