*बदायूं: मर्जी से आर्य समाज मंदिर में विवाह करके अपना विवाह का पंजीकरण भी कराने वाली युवती ने मुख्यमंत्री और पुलिस से मांगी सुरक्षा; विपक्षी पक्ष पर लगाया गंभीर प्रताड़ना का आरोप*
बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम हरेण्डी से एक प्रेम विवाह का बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र की निवासी सलोनी (पुत्री श्याम सिंह) ने अपनी मर्जी से गांव के ही सुरेन्द्र (पुत्र रामवीर) के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। शादी के बाद युवती ने अपने परिवारवालों और विपक्षी दबंगों से जान का खतरा बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
युवती ने बताया अपनी मर्जी से सुरेन्द्र के साथ गई है
सोशल मीडिया और शिकायती पत्रों के माध्यम से सामने आए मामले में सलोनी ने स्पष्ट किया है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से सुरेन्द्र को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। युवती ने बताया
5 अक्टूबर को न्यायालय परिसर में हुआ हंगामा
सलोनी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:15 बजे जब वह बदायूं न्यायालय परिसर आई थी, तो उसके मायके पक्ष के शिवम सिंह (पुत्र श्याम सिंह) ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कोर्ट परिसर से ही उसका जबरन अपहरण करने का प्रयास किया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों और तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचाया
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पीड़िता ने न सिर्फ विपक्षी दबंगों बल्कि स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
• पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों ने थाना उसहैत और थाना कादरचौक की पुलिस के साथ साठगांठ की।
• 6 जुलाई 2026 को कादरचौक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरेन्द्र और सलोनी को पकड़ा और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। महिला के गर्भवती होने की बात बताने पर भी पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता दिखाई।
• पीड़िता का सबसे दिल दहला देने वाला आरोप यह है कि इसके बाद विपक्षियों (ओमपाल, शिवम, श्याम सिंह और सीमा) ने उसके घर में घुसकर उसे जबरन प्रतिबंधित दवाएं खिला दीं, जिससे उसका साढ़े चार माह का गर्भ गिर गया (जबरन गर्भपात हो गया) पीड़ित युवती
सुरक्षा की मांग और न्याय की गुहार