श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष मोहतरमा डॉ. इंदु बंसल साहिबा का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने जिला पटौदी इकाई के तमाम पत्रकार भाइयों को पाँच लाख रुपये की मुफ़्त बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र और वाहन पास तक़सीम करके पत्रकार बिरादरी की हौसला-अफ़ज़ाई की है।
उनकी इस पहल से पत्रकारों के हक़ और हुक़ूक़,के प्रति उनकी संजीदगी का इज़हार होता है। हम उम्मीद करते हैं कि आइंदा भी इसी तरह पत्रकारों की बेहतरी और उनके हुक़ूक़ की हिफ़ाज़त के लिए कोशिशें जारी रहेंगी।
इसके साथ ही जनाब नरेश शर्मा साहब को दोबारा सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने जाने पर दिली मुबारकबाद पेश करता हूँ। उम्मीद है कि उनकी क़यादत में संगठन मज़बूत होगा और पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने में अहम किरदार अदा करेगा।
तमाम पत्रकार बिरादरी की जानिब से मोहतरमा डॉ. इंदु बंसल साहिबा और जनाब नरेश शर्मा साहब का तहेदिल से शुक्रिया और मुबारकबाद।
शुक्रिया के साथ,
सुनील दत्त एडवोकेट
जिला गुरुग्राम सदस्य
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा