*मारवाड़ी महिला समिति ने गौ माता को कराया छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण*
मारवाड़ी महिला समिति, मोतिहारी द्वारा नगर के स्थानीय गौशाला में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर गौ माता को छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस धार्मिक और सेवाभावी कार्यक्रम में समिति की दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में रह रही गायों के लिए विशेष रूप से छप्पन प्रकार के पकवान, फल, मिष्ठान, हरा चारा और गुड़ तैयार किए गए थे। समिति की सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की और फिर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया।
मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन धर्म में गौ सेवा को सर्वोपरि माना गया है। खासकर पितृ पक्ष के दौरान गौ माता की सेवा करने और उन्हें भोजन कराने से पिताओं की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी उद्देश्य के साथ समिति हर वर्ष इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन करती आ रही है।
इस अवसर पर गौशाला समिति के सदस्यों ने मारवाड़ी महिला समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष, पुष्पा तुलस्यान सचिव अनीता बाजोरिया, कोषाध्यक्ष अनुलता शर्मा, मीडिया प्रभारी ललित राजगढीया, रेनू लोहिया सीखा लोहिया उर्मिला गागोरिया शील अग्रवाल सहित सभी सम्मानित सदस्य और स्थानीय प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मोतिहारी से रिपोर्ट ,अमरजीत सिंह