बिहार में पुल गिरने से एक की मौत, 11 लोग घायल, रेस्क्यू करने पहुंची टीम भी चपेट में आयी
मोतिहारी में अंग्रेजों के जमाने का पुल गिर गया है. जिससे एक मजदूर की मौत हो गई है और 11 घायल हैं.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के सिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर स्थित अंग्रेजी काल का पुराना पुल रविवार को अचानक ढह गया. जिसमें घास काटने के लिए पैदल जा रहे लोगों में से एक शख्स की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम भी बाल-बाल बच गई. मृतक की पहचान भगवतपुर भलुआहिया गांव निवासी शंभु महतो के 13 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है.
भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बने अंग्रेजी काल के पुराने पुल से रविवार को स्थानीय ग्रामीण घास काटने के लिए पैदल गुजर रहे थे. पुल के बीच पहुंचते ही उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और लोग मलबे के साथ नदी में गिर पड़े. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनेस्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकालकर ढाका अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली. अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिरने से वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए.
घायलों में थानाध्यक्ष और मुखिया
घायलों में सिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार और स्थानीय मुखिया के भी घायल होने की सूचना है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार जर्जर पुल के अचानक ढहने से उसके रखरखाव और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठे हैं. अचानक आई इस विपदा से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल देखा जा रहा है. स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया.”पुल ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिसकर्मी और स्थानीय ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे थे. इसी दौरान जर्जर पुल का एक और हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भेजा गया.” -गोपाल कुमार, थानाध्यक्ष, सिकारगंज
बचाव दल भी बाल-बाल बचा
मलबे को हटाने और बचाव अभियान के दौरान वहां लगी रेस्क्यू टीम भी अचानक हादसे की चपेट में आने से बची. गनीमत रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित निकल गए. मोतिहारी जिले में इस तरह के पुराने और जर्जर हो चुके ढांचों की स्थिति को लेकर अब लोग चिंता जता रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह