सहारनपुर
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में संचालन समिति एवं प्रबुद्ध जनों की बैठक संपन्न, शिक्षक प्रत्याशी चंद शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान
सहारनपुर, 11 अक्टूबर 2026। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चुनाव संचालन समिति एवं प्रबुद्ध मतदाताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा शिक्षक प्रत्याशी चंद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय, मतदाता संपर्क और चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों के साथ चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय तथा मतदाताओं से सीधा संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान को गति दें और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाएं।
शिक्षक प्रत्याशी चंद शर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए चुनाव में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने शिक्षक वर्ग से जुड़े विषयों, उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा मतदाताओं के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में प्रदेश राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिला अध्यक्ष अजीत राणा, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कीरत सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल डूडा, सुनेन्द्र राणा तथा पूर्व विधायक नरेश सैनी मंच पर उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अमित गगनेजा, गोकरण दत्त शर्मा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, अनेश शर्मा, राजकुमार मक्कड़, शशि वालिया, विजय कालड़ा एवं अरुण यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
महानगर महामंत्री सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा एवं ललित कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, अमित गर्ग, संदीप रावत, योग चुग एवं कंचन धवन, डॉ. नीलू राणा, महानगर मंत्री श्रीमती आरती शर्मा, श्री नीरज ठकराल, ठाठ सिंह, नितिन परमार, विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा एवं विनीत गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने बैठक में सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, विजय चौहान, स्वराज सैनी, गोपाल मेंहदीरत्ता, पार्षद एवं पार्षद दल नेता राजेंद्र सिंह कोहली, संजय गर्ग, सुधीर पवार, सुनील पवार, परवीन छाबड़ा, राजकुमार कालड़ा, मुनेश त्यागी, अमित चौधरी एवं विशाल दुआ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध मतदाता उपस्थित रहे।
प्रबुद्ध मतदाताओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील
बैठक के माध्यम से शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क करने तथा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें, उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा नेताओं ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और प्रत्याशी की प्राथमिकताओं, कार्यों एवं शिक्षक वर्ग के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चुनाव तक निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने, संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और सामूहिक प्रयासों से चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव में संगठनात्मक एकजुटता के साथ सक्रिय भूमिका निभाने तथा निर्धारित रणनीति के अनुसार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़