खबर कानपुर नगर
कानपुर:
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर कानपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, दक्षिण जोन सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल टीम की संयुक्त कार्रवाई में 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, लगभग 27 लाख 88 हजार रुपये कीमत के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द, लंबे समय बाद खोया हुआ फोन पाकर लोगों के चेहरे खिले, CEIR पोर्टल की ट्रेसेबिलिटी से अन्य जनपदों और राज्यों से भी बरामद हुए फोन, पुलिस की इस पहल से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ, दक्षिण जोन पुलिस की कार्यशैली की चारों ओर हो रही है सराहना
कानपुर नगर पुलिस ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर आमजन को बड़ी सौगात दी है। दक्षिण जोन सर्विलांस टीम एवं समस्त थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत *₹27,88,000/- (लगभग 27 लाख 88 हजार रुपये)* बताई जा रही है। ये मोबाइल फोन न केवल कानपुर नगर बल्कि अन्य जनपदों एवं राज्यों से भी संबंधित थे।
दिनांक 10.10.2026 को बरामद सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने कानपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।
यह पूरी कार्यवाही CEIR पोर्टल पर उपलब्ध ट्रेसेबिलिटी के आधार पर निरंतर प्रयास एवं आपसी समन्वय से संपन्न की गई। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
जिला क्राइम ब्यूरो कानपुर नगर दीपक तिवारी