- राष्ट्रीय पोषण माह 2026 अंतर्गत जिले के विद्यालयों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम। कन्या हाईस्कूल रामनगर को मिला प्रथम पुरस्कार
Ravi jhariya
- State Reporter (M.P.)
मध्यप्रदेश/ मंडला। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पदेन जिला कमिश्नर स्काउट डाॅ. अरुण कुमार शुक्ला एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर क्लेप प्रोजेक्ट लोक सिंह पदम के मार्गदर्शन में मंडला जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार 28 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘संतुलित पोषण, समग्र स्वास्थ्य’ की थीम पर सर्व प्रथम पीएमश्री शासकीय कन्या हाईस्कूल रामनगर में प्राचार्य एवं क्लाइमेट लीडर कल्पना नागेश्वर के नेतृत्व में संतुलित आहार, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली विषय पर आधारित जागरूकता सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 28 सितम्बर 2026 को किया गया। ज्ञात हो कि क्लेप प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में देश के चयनित जिलों में किया जा रहा है। कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु समय-समय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण सभी क्लाइमेट लीडर्स को दिया जाता है जिससे सभी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन स्वरुचि एवं उत्साह पूर्वक करते आ रहे हैं और इससे इस प्रोजेक्ट को सफलता प्राप्त हो रही है।
दिनांक 29 सितम्बर 2026 को एक मिनट का पोषण वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य विषय आयरन, जंक फूड, स्वस्थ टिफिन रहे। यह आयोजन क्लाइमेट लीडर कल्पना नागेश्वर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसी तिथि में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रजनी सिलेकर के द्वारा भी नैनपुर विकासखंड में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में ‘मेरी थाली, सेहत वाली’ थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 115 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
दिनांक 30 सितम्बर 2026 को क्लाइमेट लीडर कल्पना नागेश्वर के नेतृत्व में पोषण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसके मुख्य विषय थे संतुलित आहार और एनीमिया की रोकथाम जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी आमंत्रित किया गया था।
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल रामनगर में पोषण बिंगो गेम का आयोजन किया गया जिसका विषय था पोषक खाद्य पदार्थ एवं स्वस्थ आदतें। इस कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और खेल का आनंद लिया।
दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अध्ययनरत सभी विद्यार्थी और समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय के आसपास साफ-सफाई की गई और जिले के व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो एवं वीडियोज डाली गई।
दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल रामनगर में आयरन एवं स्वस्थ आहार पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य विषय थे आयरन, संतुलित आहार, और किशोर स्वास्थ्य। इस कार्यशाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।
दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रजनी सिलेकर के नेतृत्व में एनीमिया परीक्षण एवं आयरन जागरूकता शिविर का आयोजन नैनपुर विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में किया गया जिसमें 480 विद्यार्थियों का एनीमिया परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। एनीमिया रिपोर्ट क्लेप प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। इसी तिथि में पीएम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल रामनगर के प्राचार्य कल्पना नागेश्वर द्वारा घर-घर पोषण जागरुकता अभियान अभियान चलाकर आयरन युक्त भोजन, नाश्ता, संतुलित आहार, जंक फूड कम करने की सलाह दिया गया।
दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय पोषण माह गतिविधियां सफलतापूर्वक आयोजित करने पर जिले के क्लेप प्रोजेक्ट की टीम द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल रामनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है, और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने पर दोनों विद्यालयों के क्लाइमेट लीडर्स व पदस्थ शिक्षकों सहित सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मध्यप्रदेश, जिला संघ मंडला की ओर से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।