ब्रेकिंग न्यूज।
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रोहाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। शहर कोतवाल ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी हिमांशु शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ रोहाना टोल प्लाजा और पानीपत-खटीमा हाईवे सहित मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 पर लगातार गश्त और चेकिंग करते हुए दिखे।
उन्होंने कहा कि हाईवे से गुजरने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों और संगठनों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
चौकी प्रभारी ने पुकिसकर्मीयो को कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
