सोनभद्र। विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बैलेट बॉक्स के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिले में शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 और स्नातक निर्वाचन के लिए 21 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने पर जोर दिया