शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा नारी शक्ति, देशभक्ति तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश (Helplines & Safety)
छात्राओं को जागरूक करते हुए आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई:
1090 – वूमेन पावर लाइन (Women Power Line)
112 – ऑल-इन-वन इमरजेंसी हेल्पलाइन (Police / Emergency)
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline)
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इसने न केवल छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्म-सुरक्षा की भावना को मजबूत किया, बल्कि समाज को भी बालिकाओं के सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।
थाना – भीमपुरा
जनपद – बलिया
रिपोर्टर – सौरभ (ITN NATIONAL NEWS) से।
