घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल नवंबर तक पूरा करने के निर्देश
सोनभद्र ।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पटवध-बसुआरी मार्ग और घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाघर नदी के पुल का निर्माण नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण में तेजी लाने को कहा।
डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।