
समर्थन के लिए डॉ शरदेंदु ने आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन के उद्देश्य और शिक्षकों के प्रति समर्थन के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक श्री अलंकार अग्निहोत्री जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वदीप अवस्थी जी के प्रति मैं विशेष रूप से कृतज्ञता ज्ञापित किया, जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। साथ ही, सिद्धार्थ नगर के यशस्वी जिलाध्यक्ष रमाकांत पांडेय एवं उनकी समस्त कर्मठ कार्यकारिणी का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह संबल प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) जैसी प्रतिष्ठित संगठन का यह समर्थन मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊर्जावान है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि शिक्षक समाज के हितों की रक्षा करने और आपकी उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूँगा।