दिनांक 12 अक्टूबर 2026
झांसी। उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी डॉ. आर्या गुप्ता को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
डॉ. आर्या गुप्ता ने अपना शोध कार्य “लैंगिक असमानता के विविध आयामों का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन : झांसी जनपद के संदर्भ में” विषय पर जेआरएफ/एसआरएफ के अंतर्गत पूर्ण किया। उनका शोध कार्य दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शोध में झांसी जनपद के संदर्भ में लैंगिक असमानता, सामाजिक संरचना और लैंगिक भेदभाव के विभिन्न पहलुओं का समाजशास्त्रीय विश्लेषण किया गया है। यह अध्ययन सामाजिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समझने की दिशा में अकादमिक योगदान प्रस्तुत करता है।
डॉ. आर्या गुप्ता की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।