दुद्धी (सोनभद्र) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां 63 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से कुछ दूर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला।
मृतक की पहचान चपकी गांव निवासी शिव भजन पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिव भजन रात में किसी बात को लेकर परेशान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके भाई की बहू और परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखभाल करते थे।
मृतक के भाई की बहू के अनुसार रात में पड़ोसी से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शिव भजन को खाना दिया और सोने चली गईं। सुबह जब वह उठीं तो शिव भजन कमरे में नहीं मिले। तलाश करने पर उनका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।