दुद्धी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी – रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर संवरा गांव निवासी 65 वर्षीय विंध्याचल पुत्र पुरुषोत्तम अपने पुत्र 36 वर्षीय सुरेंद्र के साथ बभनी से दुर्गा पूजा व रामलीला देखकर वापस घर जा रहे थे वहीं नधिरा से बाइक पर तीन लोग सवार 19 वर्षीय दीनानाथ पुत्र अशोक कुमार, 18 वर्षीय शिवचरन पुत्र सुनील कुमार तथा 23 वर्षीय लालचंद पुत्र सुनील कुमार निवासी नधिरा बभनी की ओर जा रहे थे कि राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान 65 वर्षीय विंध्याचल पुत्र पुरुषोत्तम की मौत हो गई । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह बभनी थाने में सीएचसी से मेमो के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।