खैरगढ़ में घरेलू विवाद को लेकर झगड़ रहे दो भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल
खैरगढ़, फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा करने पर आमादा दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसाखरि निवासी रामगोपाल और विनोद कुमार पुत्रगण महाराज सिंह अपनी नानी पार्वती देवी के साथ घरेलू बातों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
सूचना एवं शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों को जेल भेज दिया गया है।