पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहड़वा सिवन में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान सोनी देवी, पिता राकेश ठाकुर, वार्ड 14, ग्राम दोस्तीया, थाना पुरनहींया, जिला शिवहर, निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पिता राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मनीष ठाकुर, पिता लक्ष्मी ठाकुर, सहित अन्य लोगों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों की सूचना पर डायल 112 और ढाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।